World
अमेरिका: पत्नी को हुआ शक तो पुलिस को कर दिया फोन, 14 हजार डॉलर की ठगी से ऐसे बचा पति
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। फ्लोरिडा के नासाउ काउंटी में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक व्यक्ति फोन स्कैमर्स को 14,000 डॉलर देने से बच गया। स्टेट रोड 200 पर स्थित लोज होम इम्प्रूवमेंट स्टोर की पार्किंग में शेरिफ कार्यालय के
लेखक Digital Desk36K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। फ्लोरिडा के नासाउ काउंटी में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक व्यक्ति फोन स्कैमर्स को 14,000 डॉलर देने से बच गया। स्टेट रोड 200 पर स्थित लोज होम इम्प्रूवमेंट स्टोर की पार्किंग में शेरिफ कार्यालय के अधिकारियों ने उसे उस वक्त रोका जब वह स्कैमर्स की बातों में आ चुका था।
दरअसल, उस व्यक्ति की पत्नी ने घर पर एक संदिग्ध फोन कॉल सुनी थी। कॉल पर अपने पति पर बनाए जा रहे दबाव से घबराकर उसने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उसे हजारों डॉलर के गिफ्ट कार्ड खरीदने से रोक लिया।



