World
अमेरिका के ग्रैंड कैन्यन में भीषण बाढ़, 20 लोग लापता और 62 का रेस्क्यू; तूफान का अलर्ट जारी
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के एरिजोना स्थित ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में आए भीषण तूफान और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हुई है। बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन ने अब तक
लेखक Digital Desk31K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के एरिजोना स्थित ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में आए भीषण तूफान और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हुई है। बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन ने अब तक 62 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, ग्रैंड कैन्यन में आए तूफानों के बाद शनिवार को ब्राइट एंजेल कैन्यन और फैंटम रेंच क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई। ग्रैंड कैन्यन और फैंटम रेंच क्षेत्र में पानी के तेज बहाव ने बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और कई पैदल पुलों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।



