World
नेपाल में बाढ़ का कहर, हाइड्रो प्रोजेक्ट्स से 900 से अधिक लोग लापता; टनल का 'क्राउन हेड' मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण विभिन्न जलविद्युत (हाइड्रोपावर) परियोजनाओं से लापता 900 से अधिक लोगों की तलाश में नेपाली सेना और राहत एजेंसियों की रेस्क्यू टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं। समय बीतने के
लेखक Digital Desk91K पढ़े गए
-1788057273930_v-1788139511825.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण विभिन्न जलविद्युत (हाइड्रोपावर) परियोजनाओं से लापता 900 से अधिक लोगों की तलाश में नेपाली सेना और राहत एजेंसियों की रेस्क्यू टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं। समय बीतने के साथ ही फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। हालांकि, राहत कार्य में जुटी टीमों को 'अपर त्रिशूली-3A' प्रोजेक्ट पर एक बड़ी सफलता मिली है, जहां टनल के ऊपरी हिस्से ('क्राउन हेड') का पता लगा लिया गया है। सेना अब ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ विशेषज्ञों को टनल के भीतर भेजने के लिए बनाए गए रास्ते को चौड़ा कर रही है।



