डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के कोलोराडो में इंसानी बस्तियों और भालुओं के बीच आमना-सामना अब एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। वन्यजीव आंकड़ों के अनुसार, कोलोराडो में अकेले साल 2026 में भालू देखे जाने की 7,000 से अधिक घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जिसने 2019 के पिछले सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी पश्चिम में पड़े भयंकर सूखे ने भूखे भालुओं को रिकॉर्ड संख्या में कस्बों और शहरों की ओर धकेल दिया है। ग्रैनबी के एक घर के वॉशरूम में मौजूद मैट एरिको के सामने अचानक दो छोटे काले भालुओं का आ जाना इस बात का ताजा सबूत है।