डिजिटल डेस्क, रेजेविक। यूरोपीय देश आइसलैंड की जनता ने यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल होने के सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रविवार को इस प्रस्ताव पर हुए जनमत संग्रह में ईयू में शामिल होने के पक्ष में 47.2 प्रतिशत मतदाताओं ने मत व्यक्त किया।
दूसरी ओर विरोध में 52.8 प्रतिशत मतदाताओं ने राय जाहिर की। चार लाख की आबादी वाले देश में दो लाख पैंसठ हजार मतदाता हैं, जिनमें से 82.5 प्रतिशत लोगों ने जनमत संग्रह में हिस्सा लिया था।