डिजिटल डेस्क, कैनबरा। मेडिकल साइंस की दुनिया में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सबको असमंजस में डाल दिया है। घटना ऑस्ट्रेलिया की है। यहां एक महिला ने एक साथ जुड़वा बच्चो को जन्म दिया, एक लड़का और एक लड़की।
अब आप सोच रहे होंगे कि जुड़वा बच्चों का जन्म हैरान करने वाली बात कैसे हो सकती है? ठहरिए... आपको बता दें कि हैरान करने वाली बात यह नहीं कि महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, हैरान करने वाली बात यह है कि जब इन दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया गया, तो पता चला कि वे दोनों बच्चे आपस में बायलॉजिकल रूप से भाई-बहन नहीं हैं।