डिजिटल डेस्क, ताशकंद। उज्बेकिस्तान ने रविवार को भारतीय नागरिकों के लिए 30 दिन की वीजा फ्री सुविधा की घोषणा की। राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने कहा कि इस फैसले से दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी संपर्क, पर्यटन और व्यापारिक आदान-प्रदान को काफी मजबूती मिलेगी।
मिर्जियोयेव ने ताशकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के दौरान यह घोषणा की। यह बातचीत मोदी की उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा का हिस्सा थी।