डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद के खिलाफ भारत में कानूनी मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। जुलाई 2026 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एएनआई) ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट में सईद का नाम शामिल किया।
उस पर व्यक्तिगत रूप से और लश्कर-ए-तैयबा एवं उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के संस्थापक और प्रमुख के रूप में आरोप लगाए गए हैं। NIA ने 22 अप्रैल, 2025 को हुए इस हमले के पीछे सीमा पार की साजिश का जिक्र किया है, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी। इसके बाद विशेष एनआईए अदालत ने सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया।