World
नेपाल में बाढ़ का कहर: भारत की मदद से बना स्कूल तबाह, छात्रों ने की ऊंचे स्थान पर नया विद्यालय बनाने की मांग
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा ने गांव से लेकर शहर तक सब कुछ तहस-नहस कर दिया है। इसी प्रलय की चपेट में नुवाकोट जिले का 76 साल पुराना 'त्रिभुवन त्रिशूलि सेकेंडरी स्कूल' भी आ गया, जो मलबे में तब्दील हो
लेखक Digital Desk24K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा ने गांव से लेकर शहर तक सब कुछ तहस-नहस कर दिया है। इसी प्रलय की चपेट में नुवाकोट जिले का 76 साल पुराना 'त्रिभुवन त्रिशूलि सेकेंडरी स्कूल' भी आ गया, जो मलबे में तब्दील हो चुका है।
गनीमत रही कि समय रहते प्रधानाचार्य की सूझबूझ और तीन मिनट के भीतर मिले खतरों के संकेतों ने अंदर मौजूद लगभग नौ सौ बच्चों और स्टाफ की जान बचा ली। खास बात यह है कि इस स्कूल की एक तीन मंजिला इमारत को साल 2015 के भूकंप के बाद भारत सरकार के सहयोग से बनवाया गया था।



