World
जर्मनी में रेलवे स्टेशन पर ब्रिटिश महिला की चाकू मारकर हत्या, एक युवक हिरासत में
डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मनी के रोसेनहाइम शहर में रविवार तड़के एक 31 वर्षीय ब्रिटिश महिला की चाकू मारकर हत्या करने के शक में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
लेखक Digital Desk20K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मनी के रोसेनहाइम शहर में रविवार तड़के एक 31 वर्षीय ब्रिटिश महिला की चाकू मारकर हत्या करने के शक में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि महिला पर रोसेनहाइम रेलवे स्टेशन पर हमला किया गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया। उसकी पहचान 27 वर्षीय जर्मन व्यक्ति के तौर पर की है।
जर्मनी के प्राइवेसी नियमों के तहत उन्होंने संदिग्ध का नाम उजागर नहीं किया और कहा कि वे अब भी अपराध के पीछे की परिस्थितियों और मकसद की जांच कर रहे हैं।



