डिजिटल डेस्क, निकोसिया। उत्तरी साइप्रस के पास 268 लोगों को ले जा रही फेरी पलट गई। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। फेरी पर 260 यात्री और आठ क्रू मेंबर थे।
निजी स्वामित्व वाली यह फेरी दोपहर 12:30 बजे (स्थानीय समय) उत्तरी साइप्रस के कायरिनिया बंदरगाह से रवाना हुई। कुछ समय बाद ही अज्ञात कारण से इसमें पानी भरने लगा।
यह पूर्वी भूमध्य सागर में बंदरगाह तासुकु की ओर जा रही थी। जहाज से बचाए गए लोगों को कायरिनिया बंदरगाह ले जाया गया, जहां से अस्पतालों में भेज दिया गया।