World
कीव में रूसी हमलों से 38 लोगों की मौत, यूक्रेन ने भी रूस पर किया पलटवार
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक गोला-बारूद के गोदाम पर शुक्रवार देर रात हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है, चार लोग अभी भी लापता हैं। 2026 में किसी एक दिन में रूसी हमले में मरने वाले य
लेखक Digital Desk90K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक गोला-बारूद के गोदाम पर शुक्रवार देर रात हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है, चार लोग अभी भी लापता हैं। 2026 में किसी एक दिन में रूसी हमले में मरने वाले यूक्रेनी नागरिकों की यह सर्वाधिक संख्या है।
कीव के नजदीक जिस मीला गांव पर रूस का हमला हुआ था वहां पर आग अभी नहीं बुझी है। बचाव और राहत दल वहां पर मृतकों के शवों और घायलों की तलाश के काम में लगे हुए हैं। शनिवार देर रात रूस ने लगातार चौथे दिन कीव पर ड्रोन से हमला किया। इस हमले में कई भवनों को नुकसान हुआ और तीन लोग घायल हुए हैं।



