World
मध्य एशिया में उज्बेकिस्तान बना भारत का पहला व्यापक रणनीतिक साझेदार, 5 वर्षों में 5 गुना कारोबार का लक्ष्य
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। उज्बेकिस्तान मध्य एशिया का पहला देश बन गया है जिसके साथ भारत के द्विपक्षीय रिश्ते को अब व्यापक रणनीतिक साझेदार के तौर पर जाना जाएगा। यह खास दर्जा उन्हीं देशों के साथ संबंधों को दिया जाता है जहां
लेखक Jagran News31K पढ़े गए

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। उज्बेकिस्तान मध्य एशिया का पहला देश बन गया है जिसके साथ भारत के द्विपक्षीय रिश्ते को अब व्यापक रणनीतिक साझेदार के तौर पर जाना जाएगा। यह खास दर्जा उन्हीं देशों के साथ संबंधों को दिया जाता है जहां दोनों देश के एक दूसरे के रणनीतिक हितों के मुताबिक दीर्घकालिक साझा योजनाओं पर काम करते हैं।
पीएम नेरन्द्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जीयोयेव के बीच रविवार को ताशकंद में हुई द्विपक्षीय वार्ता में संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का फैसला हुआ। दोनों नेताओं ने भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी (कंप्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप) का दर्जा देने का फैसला किया।



