डिजिटल डेस्क, कीव। कड़कती धूप के बीच क्रामटोरस्क के केंद्रीय पीस स्क्वायर पर दुल्हन के लिबास में टिटियाना और सैन्य वर्दी में ओलेक्सांद्र अपने-अपने फोन थामे खड़े हैं। यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर खुला चौक शादी के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं था, क्योंकि ठीक तीन दिन पहले क्रामटोरस्क को कॉम्बैट जोन घोषित किया गया था।
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सेना दोनेत्स्क क्षेत्र के बचे हुए हिस्सों पर कब्जा करने के लिए लगातार आगे बढ़ रही है। दोपहर दो बजे के करीब यहां सन्नाटा पसरा था और शादी की रस्म बेहद संक्षिप्त थी, जिसमें कोई अन्य मेहमान मौजूद नहीं था।