World
मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिस में बदल रहे चीन के बैंक और नाइटक्लब, घटती शादियों के बाद चिनफिंग सरकार का फैसला
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में स्थानीय प्रशासन विवाह प्रक्रिया को अधिक से अधिक आसान और सुलभ बनाने के लिए अनोखे कदम उठा रहा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इसके लिए मातृत्व अस्पतालों, बैंकों और नाइटक्लब जैसी अप्र
लेखक Digital Desk86K पढ़े गए
-1788084541460.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में स्थानीय प्रशासन विवाह प्रक्रिया को अधिक से अधिक आसान और सुलभ बनाने के लिए अनोखे कदम उठा रहा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इसके लिए मातृत्व अस्पतालों, बैंकों और नाइटक्लब जैसी अप्रत्याशित जगहों पर विवाह पंजीकरण काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में हाल ही में किक्सी फेस्टिवल के दौरान शेडोंग प्रांत के लिंजी जिले के मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ हॉस्पिटल ने एक नई सुविधा शुरू की। अब जोड़े सीधे अस्पताल परिसर में ही कानूनी रूप से विवाह कर सकते हैं।



