डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर 3 बजे तक नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद कुल 788 शव बरामद किए गए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 264 मौतें चितवन में हुई हैं, इसके बाद नवलपरासी ईस्ट में 194, नवलपरासी वेस्ट 120, गोरखा 58, नुवाकोट 52, धाडिंग 50, तनहुन 37 और रसुवा 13 मौतें हुईं।
इससे पहले, नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) ने बताया था कि दोपहर 1 बजे तक 2502 लोग लापता थे और कई प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान जारी है। पहचान न हो पाने वाले शवों को देश भर के 21 अस्पतालों में रखा जा रहा है।