डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता करीब 3,000 लोगों की तलाश के बीच नेपाल सरकार ने अज्ञात शवों के डीएनए नमूने और पहचान विवरण सुरक्षित रखने का बड़ा फैसला किया है।
प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने शनिवार को बताया कि जिन शवों की तुरंत शिनाख्त नहीं हो पा रही है, उनका डीएनए सुरक्षित करने के बाद ही सरकारी स्तर पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।