डिजिटल डेस्क, फ्लोरिडा। फ्लोरिडा के सेब्रिंग के पास शनिवार की सुबह एक सेसना 172 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। उड़ान के दौरान पायलट को इंजन में खराबी का सामना करना पड़ा था। जब विमान सड़क पर उतरा तो उसमें तीन लोग सवार थे। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
यह विमान फोर्ट मायर्स से सेब्रिंग जा रहा था तभी इसके इंजन में खराबी आ गई। यह महसूस करते हुए कि एयरपोर्ट तक पहुंचना मुमकिन नहीं है, पायलट ने हाईवे पर ही विमान उतारने का फैसला किया।