डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल ने कहा है कि वह इस हफ्ते देश में आई भयानक अचानक बाढ़ के बाद मिली उन शवों को दफनाना शुरू करेगा जिनकी पहचान नहीं हो पाई है और जिन पर किसी ने दावा नहीं किया है। ऐसा संक्रमण के खतरे और शवों की बिगड़ती हालत को देखते हुए किया जा रहा है।
बुधवार सुबह जब गाद ने गांवों और कस्बों को अपनी चपेट में लिया, तब से अब तक कम से कम 675 शव बरामद किए जा चुके हैं। भारत की सीमा से सटे दक्षिणी जिले चितवन से सबसे ज्यादा 233 शव बरामद हुए हैं।