डिजिटल डेस्क, नियामी। नाइजर में बागी सैनिकों ने शनिवार तड़के राजधानी नियामे में एयरपोर्ट और राष्ट्रपति भवन पर हमला किया। घंटों तक गोलीबारी और धमाके होते रहे और कुछ समय के लिए सरकारी टीवी और रेडियो का प्रसारण बंद हो गया।
नाइजर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेना धीरे-धीरे उन जगहों पर फिर से कब्जा कर रही है जिन पर रात के हमले में कब्जा कर लिया गया था, लेकिन सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि दोपहर तक बागी सैनिक एयरपोर्ट पर ही मौजूद थे और शनिवार रात तक कुल मिलाकर स्थिति साफ नहीं थी।