डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित हिंदू कुश पर्वतमाला क्षेत्र में रविवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 9:36 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया है।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई है। भूकंप की गहराई जमीन से 147 किलोमीटर नीचे थी। इस घटना में फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।