डिजिटल डेस्क, बर्न। स्विट्जरलैंड के आरौ शहर में रविवार तड़के एक रेव पार्टी के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हिंसक घटना करीब 3,500 लोगों की मौजूदगी वाली एक सालाना टेक्नो पार्टी के दौरान हुई।
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जबकि घायलों में से कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।