न्यूयॉर्क टाइम्स, नई दिल्ली। नेपाल में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने देश की जलविद्युत परियोजनाओं को बड़ा झटका दिया है। भोटेकोशी और त्रिशूली घाटियों में ग्लेशियर ढहने के बाद आई अचानक बाढ़ में 14 हाइड्रोपावर परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं या पूरी तरह तबाह हो गई हैं। इनमें छह निर्माणाधीन परियोजनाएं भी शामिल हैं।
नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के अनुसार, इन परियोजनाओं को हुए नुकसान से करीब 431 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है। यह देश की कुल बिजली उत्पादन क्षमता का 12 प्रतिशत से अधिक है।