डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को न्यूयार्क में आयोजित ‘वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम में मानवता की एकता पर जोर दिया। भारत के सदियों पुराने 'वसुधैव कुटुंबकम' के सोच का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म और पूजा-पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन पूरी इंसानियत एक ही है।
उन्होंने 2018 में नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि वहां मौजूद कई मुस्लिमों ने मुझ से पूछा था कि आप हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, क्या मुस्लिमों को देश से बाहर निकाल दिया जाएगा तो मैंने उनसे कहा था-' नहीं, यह हिंदुत्व नहीं है। अगर कोई यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होना चाहिए तो वह असल में हिंदू नहीं है।'