पीटीआई, ढाका। बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस की थ्योरी पर संदेह जताते हुए रंगपुर सिटी सिविक सोसाइटी ने न्यायिक जांच की मांग की है।
22 अगस्त को रंगपुर में एक बंद घर से सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक गनपति चक्रवर्ती (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), और उनके बच्चों, आगामी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और प्रियम चक्रवर्ती (12) के सड़े-गले शव बरामद किए गए थे।