World
'शिव ने हमें बचाया': नेपाल महाप्रलय के मलबे से जिंदा बचे भारतीय-अमेरिकी दंपति, बेटे ने सुनाई कहानी
डिजिटल डेस्क, कैलिफोर्निया। नेपाल की विनाशकारी बाढ़ से बाल-बाल बचे भारतीय-अमेरिकी दंपति अंजना राजा और पट्टाभिराम वेंकटेशन के बेटे विक्रम रवि ने कहा कि उनके माता-पिता का बच जाना सिर्फ एक चमत्कार था।
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कैलिफोर्निया। नेपाल की विनाशकारी बाढ़ से बाल-बाल बचे भारतीय-अमेरिकी दंपति अंजना राजा और पट्टाभिराम वेंकटेशन के बेटे विक्रम रवि ने कहा कि उनके माता-पिता का बच जाना सिर्फ एक चमत्कार था।
विक्रम रवि ने बताया कि वे बिस्तर पर आराम कर रहे थे जब उनकी मां का फोन आया। मां अंजना की पहली बात थी कि शिव ने हमें बचाया, और वे रो रही थीं।
अंजना राजा और पट्टाभिराम वेंकटेशन तिब्बत की तीर्थ यात्रा पर गए थे। उनका टूर बस वहां खड़ा था जब उन्होंने पानी का पहाड़ अपनी ओर आता देखा। अंजना ने इसे सुनामी जैसा बताया। पट्टाभिराम ने सीबीएस न्यूज को बताया कि यह 60-70 फीट ऊंचा लग रहा था। काला-काला सुनामी जैसा। मैं सोच रहा था कि यह पानी नहीं, जंगल की आग है।



