जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने चीन के कई इलाकों में भी गहरी तबाही मचाई है, लेकिन चीन अपने लोगों को तबाही की सही तस्वीर नहीं दिखा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं और कई अब भी लापता हैं। नेपाल और तिब्बत के बीच मुख्य बॉर्डर क्रासिंग में से एक ग्यिरोंग पोर्ट से जलजला बड़ी तेजी से गुजरा, जो अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को बहा ले गया।