World
यूक्रेन पर रूस का बड़ा ड्रोन हमला, 37 लोगों की मौत; 50 रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक एक गोदाम पर रूस के ड्रोन हमले से हुए विस्फोट में 37 लोग मारे गए और बड़ी संख्या में घायल हुए हैं।
लेखक Digital Desk78K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक एक गोदाम पर रूस के ड्रोन हमले से हुए विस्फोट में 37 लोग मारे गए और बड़ी संख्या में घायल हुए हैं।
माना जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन के गोला-बारूद के गोदाम पर हमला किया था जिससे वहां पर बड़ा विस्फोट हुआ और इतनी बड़ी जनहानि हुई है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि युद्धकाल में गोला-बारूद के भंडारण में जिन लोगों ने लापरवाही बरती है उन्हें दंडित किया जाएगा। कीव के नजदीक स्थित मीला गांव पर रूस ने शुक्रवार-शनिवार रात ड्रोन हमला किया था।



