डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख शनिवार को न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन (एमएसजी) में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन से पहले उनकी तस्वीरें टाइम्स स्क्वायर के मुख्य बिलबोर्ड पर दिखाई गईं।
वह विगत मंगलवार को अमेरिका पहुंचे। उनका यह दौरा आरएसएस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है। उनके इस दौरे में कनाडा और यूके भी शामिल है।