World
'बाढ़ के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण में लग सकते हैं 5 अरब डॉलर', बोले नेपाल के विदेश मंत्री
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण का खर्च अरबों डॉलर हो सकता है। नेपाल से विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने शनिवार को कहा कि विनाशकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण का खर्च अरबों डॉलर तक पहुंच सकता है, क्यों
लेखक Digital Desk61K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण का खर्च अरबों डॉलर हो सकता है। नेपाल से विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने शनिवार को कहा कि विनाशकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण का खर्च अरबों डॉलर तक पहुंच सकता है, क्योंकि अधिकारी तबाही के बड़े पैमाने से निपटाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने काठमांडू में पत्रकारों से कहा, 'पुनर्निर्माण और पुनर्वास में शायद अरबों डॉलर का खर्च आएगा। हम नुकसान और क्षति का आंकलन करेंगे और फिर योजना बनाएंगे, लेकिन मैं मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संपर्क कर रहा हूं।'



