डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। वियतनाम ने अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष (ट्रेड सरप्लस) में चीन, मैक्सिको और ताइवान जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। 2026 की पहली छमाही में वियतनाम का अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष 114 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो किसी भी अन्य देश से अधिक है।
2025 में वियतनाम चीन (202 अरब डॉलर) और मैक्सिको (197 अरब डॉलर) के बाद तीसरे स्थान पर था, लेकिन अब यह अमेरिका को सबसे ज्यादा निर्यात करने वाला देश बनने की राह पर है।