जेएनएन, नई दिल्ली। ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच अब जिंदगी बचाने की जंग तेज हो गई है। आठ जिलों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम के कारण इसमें लगातार दिक्कतें आ रही हैं।
शनिवार को भी खराब मौसम की वजह से बचाव अभियान को बीच में रोकना पड़ा। आपदा से करीब एक लाख नेपाली नागरिक बेघर हो गए हैं, जबकि तीन करोड़ लोगों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।
हालात को देखते हुए नेपाल सरकार ने दुनिया भर से मदद की गुहार लगाई है। रॉयटर के अनुसार, नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने अनुमान जताया है कि देश को चार से पांच अरब डालर की मदद की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हर सांस को बचाने के लिए दुनिया पैसे और तकनीक से मदद करे।