डिजिटल डेस्क, पोखरा। भोटेकोशी नदी की बाढ़ में बह गए लोगों के शव जैसे-जैसे बहकर नीचे की ओर आ रहे हैं, अस्पतालों के लिए इन्हें रखने में मुश्किल हो रही है। आपदा से जूझ रहे नेपाल के मुर्दाघरों में सिर्फ 350 शव रखने की क्षमता है। जब तक स्वजन आएंगे और शवों को पहचानकर ले जाएंगे, तब तक इनकी देखभाल करनी है।
लेकिन, अस्पतालों के मुर्दाघरों में इसके लिए जगह नहीं है। इसे देखते हुए कई स्थानों पर अधिकारियों को अस्थायी इंतजाम करना पड़ रहा है। रसुवा और नुवाकोट से बह गए पीड़ितों के शव चितवन, तनहुं, नवलपरासी और निचले इलाकों तक में मिल रहे हैं।