डिजिटल डेस्क, सिडनी। सिडनी की डॉ. साधना गोविंदस्वामी को डेटिंग ऐप पर मिला व्यक्ति उनके जीवन का सच्चा प्यार लग रहा था, लेकिन असल में वो एक सजायाफ्ता फ्रॉडस्टर निकला जो भाग रहा था। रियल एस्टेट एजेंट ने इस पूरे रहस्य को सुलझाने में मदद की।
डॉ. साधना ने ‘ए करंट अफेयर’ को बताया कि उन्होंने एंड्रयू पियर्स से डेटिंग ऐप पर मुलाकात की। पहली डेट के बाद ही दोनों में अच्छी समझ बन गई। पियर्स आकर्षक, करिश्माई और अच्छी बातें करने वाला था। साधना उससे पूरी तरह प्रभावित हो गईं।