डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) अस्पताल में लगी आग में 14 नवजात शिशुओं की मौत के मामले में 8 अधिकारियों को निलंबित करने और दोषियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए हैं।
बुधवार को अस्पताल की तीसरी मंजिल की नर्सरी में आग लगी थी, जहां 15 नवजात शिशु इलाज करा रहे थे। आग तेजी से फैली और स्टाफ सिर्फ एक बच्चे को बचा सका।