World
पिता को कस्टडी न मिले इसलिए मां ने 11 महीने के बेटे को मारी गोली, पुलिस से कहा- यह सही फैसला था
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यू मेक्सिको के सिल्वर सिटी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कस्टडी की लड़ाई में एक मां ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।
लेखक Digital Desk35K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यू मेक्सिको के सिल्वर सिटी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कस्टडी की लड़ाई में एक मां ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।
36 वर्षीय मेडेलीन वेरोनिक डेली को अपने ही 11 महीने के बेटे बेसिल स्टोनर का अपहरण करने और चेहरे पर गोली मारकर उसकी हत्या करने का दोषी ठहराया गया है।
महिला ने इस खौफनाक वारदात को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया ताकि बच्चे के पिता को उसकी कस्टडी न मिल सके।



