World
हिमालय में आई बाढ़ ने नेपाल-चीन बॉर्डर क्रॉसिंग का मिटा दिया नामोनिशान, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा मंजर
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नई सैटेलाइट तस्वीरों में नेपाल-चीन बॉर्डर पर हिमालय में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही का मंजर देखने को मिला है। इन तस्वीरों से पता चलता है कि 26 अगस्त को चट्टान, बर्फ, कीचड़ और पानी के तेज बहाव के का
लेखक Digital Desk44K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नई सैटेलाइट तस्वीरों में नेपाल-चीन बॉर्डर पर हिमालय में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही का मंजर देखने को मिला है। इन तस्वीरों से पता चलता है कि 26 अगस्त को चट्टान, बर्फ, कीचड़ और पानी के तेज बहाव के कारण रसुनागढ़ी क्रॉसिंग लगभग खत्म हो गई।
कमर्शियल सैटेलाइट कंपनी वैंटर ने हाई-रिजॉल्यूशन वाली पहले और बाद की तस्वीरें जारी की हैं। इनमें 19 अप्रैल, 2024 की तस्वीर की तुलना की आपदा के एक दिन बाद, 27 अगस्त, 2026 की तस्वीर से की गई है।



