डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के पूर्व वन और पर्यावरण मंत्री माधव प्रसाद चौलागैन ने दावा किया है कि चीन ने बाढ़ के बारे में पहले से कोई चेतावनी नहीं दी थी। इस बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग लापता हो गए।
एक टीवी चैनेल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह करीब 8:40 बजे जब बर्फ, चट्टान और कीचड़ का सैलाब नेपाल-तिब्बत सीमा से होकर गुजरा तो नेपाल को चीन की तरफ से कोई समय पर चेतावनी नहीं मिली थी।