World
कुदरत का करिश्मा या बेहतरीन इंजीनियरिंग? नेपाल में तबाही के बीच 'ढाल' बनकर खड़ा रहा हरा मकान, वीडियो वायरल
डिजिटल डेस्क, काठमाडूं। नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के दौरान पानी की तेज बहाव में पेड़ पुल से लेकर घर तक जो भी बीच में आया सबकुछ बहा दिया। लेकिन इस भीषण तबाही के बीच एक 'हरे रंग के मकान' की मजबूती ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमाडूं। नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के दौरान पानी की तेज बहाव में पेड़ पुल से लेकर घर तक जो भी बीच में आया सबकुछ बहा दिया। लेकिन इस भीषण तबाही के बीच एक 'हरे रंग के मकान' की मजबूती ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ओर जहां पानी की तेज बहाव में पुल और घर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए हैं, वहीं यह घर विनाशकारी बाढ़ के बीच जस का तस खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मकान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।



