World
नेपाल में तबाही के बीच लूट: बाढ़ में बहकर आई तिजोरी से उड़ाए 92 लाख, महिला के शव से निकाली बालियां; 31 गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। विनाशकारी बाढ़ और तबाही से जूझ रहे नेपाल से आपदा में अवसर जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां एक तरफ बाढ़ पीड़ितों की गिनती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर चोर बाढ़ में बहकर आए रुपये लूट लिए हैं।
लेखक Digital Desk76K पढ़े गए
-1787992358405.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। विनाशकारी बाढ़ और तबाही से जूझ रहे नेपाल से आपदा में अवसर जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां एक तरफ बाढ़ पीड़ितों की गिनती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर चोर बाढ़ में बहकर आए रुपये लूट लिए हैं।
पुलिस ने त्रिशुली नदी के किनारे बाढ़ में बहकर आई एक तिजोरी को तोड़कर करीब 92.68 लाख रुपये लूटने के आरोप में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। यही नहीं, नारायणी नदी में बहकर आई एक मृतक महिला के शव से सोने की बालियां चुराने का वीडियो वायरल होने के बाद दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।



