डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बीच एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फ्लैश फ्लड के दौरान एक घर की छत पर फंसा एक लड़का बचाव हेलीकॉप्टर का ध्यान खींचने के लिए हताशा में अपनी टी-शर्ट लहराते हुए दिखाई दे रहा है।
फुटेज में देखा जा सकता है कि लड़का छत पर खड़ा है और हेलीकॉप्टर को अपनी ओर आता देख लगातार अपनी टी-शर्ट हवा में लहरा रहा है। वह जिस घर की छत पर है, वह चारों ओर से तेज बहाव वाले बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है और उसके पास बचने का कोई और विकल्प नहीं बचा है।