World
'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस तरह से दूसरी जिंदगी मिलेगी', नेपाल बाढ़ में बचे लोगों ने सुनाया तबाही का मंजर
पीटीआई, काठमांडू। नेपाल के रसुवा जिले में कस्टम एजेंट राजू बुढाथोकी के लिए बुधवार की सुबह किसी आम दिन की तरह शुरू हुई। लेकिन, जल्द ही यह जिंदगी बचाने की एक मुश्किल लड़ाई में बदल गई, जब जमीन हिलने लगी और बाढ़ के उफनते पान
लेखक Digital Desk78K पढ़े गए

पीटीआई, काठमांडू। नेपाल के रसुवा जिले में कस्टम एजेंट राजू बुढाथोकी के लिए बुधवार की सुबह किसी आम दिन की तरह शुरू हुई। लेकिन, जल्द ही यह जिंदगी बचाने की एक मुश्किल लड़ाई में बदल गई, जब जमीन हिलने लगी और बाढ़ के उफनते पानी ने उनकी आंखों के सामने घरों को बहा दिया।
त्रिशूली अस्पताल में इलाज करा रहे बुढाथोकी ने कहा-मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस तरह से दूसरी जिंदगी मिलेगी। अब सब कुछ एक भयानक सपने जैसा लगता है।



