World
'इतिहास की सबसे बड़ी डील', ट्रंप का एलान- वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर होगा अमेरिका का कब्जा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक व्यापक समझौता की घोषणा किया है। यदि यह धरातल पर उतरता है, तो इसके तहत अमेरिका को दक्षिण अमेरिकी देश के विशाल कच्चे तेल के भंडार त
लेखक Digital Desk95K पढ़े गए
-1787970010601.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक व्यापक समझौता की घोषणा किया है। यदि यह धरातल पर उतरता है, तो इसके तहत अमेरिका को दक्षिण अमेरिकी देश के विशाल कच्चे तेल के भंडार तक लागत मूल्य पर पहुंच मिल सकेगी।
सोशल मीडिया पर इस समझौते की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि इस पर विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के बीच बातचीत हुई थी। ट्रंप ने इसे विश्व इतिहास का सबसे बड़ा तेल समझौता करार दिया है।



