पीटीआई, काठमांडू। नेपाल में भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ में बहे लोगों के शव कई स्थानों पर प्राप्त हो रहे हैं। इन शवों को नदी की धारा से निकालकर कई स्थानों पर पहचान के लिए रखा गया है।
ये शव रसुवा, नूवाकोट, चितवन, तानाहुन, नवलपरासी, गोरखा और अन्य जिलों से गुजर रही नदियों से मिल रहे हैं। इन शवों को अस्थायी रूप से बनाए गए मुर्दाघरों में पहचान के लिए रखा गया है।
चूंकि शवों की संख्या सैकड़ों में है इसलिए उन्हें अस्पतालों के मुर्दाघरों से इतर अस्थायी रूप से भी रखा गया है। इन स्थानों पर आकर लोग आपदा में मारे गए शवों में अपनों की पहचान कर सकेंगे।