डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण जलप्रलय में शुक्रवार शाम तक कम से कम 584 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,482 लोग लापता हैं। नेपाल में 579 मौतें और 1,924 लापता बताए गए हैं, जबकि तिब्बत में 5 मौतें और 558 लोग लापता हैं। नेपाल में 320 भारतीय नागरिकों से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है।
वहीं, चीन-नेपाल सीमा के पास भीषण बाढ़ के दो दिन बाद भी ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों के ठिकाने का कोई अपडेट नहीं मिला है।