न्यूयॉर्क टाइम्स, काठमांडू। नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र में आपदा की निगरानी और उससे निपटने की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लेशियर टूटने से आने वाली बाढ़ का सटीक पूर्वानुमान बेहद मुश्किल है। ऐसे में जापान की सुनामी तैयारी की तर्ज पर पहले से चेतावनी और निकासी की व्यवस्था विकसित करनी होगी।
विशेषज्ञों के मुताबिक हिमालय का क्षेत्र बहुत विशाल है और यहां हर ग्लेशियर पर निगरानी तंत्र लगाना आसान नहीं है। दूसरी चुनौती यह है कि ग्लेशियर टूटने के बाद पानी बेहद तेजी से नीचे की ओर आता है।