जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आकर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनों को खो दिया। जगह-जगह से मदद के लिए हाथ बढ़ाए जा रहे हैं।
इस विपदा की घड़ी में भी कुछ ऐसे लोग हैं, जो अपनी अमानवीयता से बाज नहीं आ रहे। मन को विचलित करने वाली एक ऐसी ही घटना का वीडियो प्रसारित हो रहा है।
इसमें बाढ़ में बह रहे महिला के शव को बालों से पकड़कर किनारे पर खींचकर सोने की बालियां निकालते लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद नेपाल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।