World
भारत-कनाडा के बीच व्यापार वार्ता 2026 तक होगी पूरी, आर्थिक संबंधों को मिलेगा बढ़ावा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारत और कनाडा द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 2026 के अंत तक एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत समाप्त करने और जल्द से जल्द द्विपक्षीय निवेश संधि पर चर्चा शुरू करन
लेखक Digital Desk81K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारत और कनाडा द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 2026 के अंत तक एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत समाप्त करने और जल्द से जल्द द्विपक्षीय निवेश संधि पर चर्चा शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
गुरुवार को टोरंटो में आयोजित आर्थिक और वित्तीय संवाद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कनाडा के वित्त मंत्री फ्रैंकोइस-फिलिप चंपेन ने सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।



