World
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्या पर भड़का आक्रोश, अमेरिका और ब्रिटेन की सड़कों पर उतरे प्रवासी हिंदू
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और ब्रिटेन में हिंदू प्रवासी समुदाय के कई सदस्यों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के हत्या और उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन किए।
लेखक Digital Desk20K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और ब्रिटेन में हिंदू प्रवासी समुदाय के कई सदस्यों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के हत्या और उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन किए।
ये प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदू समुदायों पर बढ़ते हमलों के बीच हुए, जिसमें हाल ही में रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की क्रूर हत्या शामिल है।
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के जैक्सन हाइट्स में हुई प्रदर्शन रैली में हिंदू समुदाय के सदस्यों ने हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की, जबकि बांग्लादेशी अधिकारियों से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए तत्काल और ठोस कदम उठाने की अपील की।



