डिजिटल डेस्क, कीव। रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों में ड्रोन से कई बार हमले किए। इन हमलों में विभिन्न कंपनियों के 14 गोदाम परिसर, 16 मकान और तीन अपार्टमेंट को नुकसान हुआ है। इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।
रूस के ताजा हमले में यूक्रेन की सबसे बड़ी प्राइवेट कूरियर कंपनी नोवा पोश्ता के कीव और सूमी स्थित ठिकानों को निशाना बनाया गया है।